{"_id":"f480234d6b3d2d2200c987fba9255e91","slug":"bank-customers-agitate-after-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लॉकर कटने से खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लॉकर कटने से खाताधारक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई का लॉकर काटकर हुई चोरी के मामले में मंगलवार को बैंक के खाताधारक दिन भर परेशान रहे। बैंक मैनेजर की ओर से खाताधारकों को लॉकर नहीं दिखाए जाने से रोष रहा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की जगदीशपुर शाखा में रविवार की रात चोर गैस कटर से कई लॉकर काटकर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए थे। बैंक के स्ट्रांग रूम को भी चोरों ने तोड़ने की कोशिश की थी। बैंक के अंदर ही गैस कटर के साथ गैस सिलेंडर बरामद किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह बैंक कर्मी जब शाखा में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बैंक मैनेजर आरपी पटेल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को घटना की जानकारी पाकर कई खाताधारक बैंक पहुंचे। कमरौली थाने के जाफरगंज निवासी राजाराम एसबीआई की इसी शाखा में हेड कैशियर के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके लॉकर से चार लाख रुपये का जेवरात गायब हुआ है। बैंक कर्मियों ने लॉकर नहीं दिखाया। जगदीशपुर थाने के देवकली गांव के कौशल किशोर पांडेय ने बताया कि उनके लॉकर से 10 लाख रुपये के जेवरात गायब हुए हैं।
विज्ञापन
जगदीशपुर कस्बा निवासी डॉ. रामगोपाल माहेश्वरी का कहना है कि उनके लॉकर से तकरीबन 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। फिर भी बैंक कर्मियों ने लॉकर की शिनाख्त नहीं कराई। जामों थाने के बलभद्रपुर गांव निवासी प्रतिमा देवी पत्नी जेएन त्रिपाठी ने बताया कि उनके लॉकर से 20 लाख रुपये के जेवरात गायब हुए हैं। जगदीशपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह व मेराज का कहना है कि उन्हें बैंक में लॉकर एलॉट हुआ है। चोरी की जानकारी पाकर मंगलवार को दोनों लोग बैंक शाखा पहुंचे लेकिन बैंक कर्मियों ने उन्हें लॉकर नहीं दिखाया।
बैंक मैनेजर आरपी पटेल का कहना है कि ग्राहकों से लॉकर का मिलान कराया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से खाताधारकों को ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ल ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। बैंक से चोरी हुए जेवरात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।