{"_id":"582209e84f1c1bf47eb38e50","slug":"ban-on-500-and-1000rs-note-create-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 व 1000 हजार की नोट पर रोक से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 व 1000 हजार की नोट पर रोक से हड़कंप
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों में मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार की रात करीब आठ बजे 500 व एक हजार की नोट पर पाबंदी लगाने से बाजार में हड़कंप मच गया है। आदेश मंगलवार की आधी रात से ही प्रभावी होने की घोषणा से नोटों को स्टोर करने वालों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
बड़े से लेकर छोटे व्यवसायी तक परेशान दिखे। पीएम की घोषणा का असर बाजारों पर रात से ही दिखने लगा। व्यवसायियों ने 500 और एक हजार रुपये की नोट लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार की रात करीब आठ बजे देश में प्रचलित 500 व 1000 की नोट पर पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा करते ही बाजार में हलचल मच गई है। नौ बजे तक गुलजार रहने वाले बाजार में नोटों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री की घोषणा से व्यवसायियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। रात में ही व्यवसायियों ने 500 व एक हजार की नोट लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार से बाजार पर इसका अधिक दिखने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ दिन व्यापार डगमगाने के साथ ही आमलोगों को भी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। नोटों को बंद करने के साथ लगातार दो दिन एटीएम बंद करने की घोषणा का भी लोगों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।