फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Baisakhi celebrated

धूमधाम से मनाई गई बैसाखी

Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 13 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi celebrated
जिले भर में बैसाखी की धूम - फोटो : अमर उजाला

सिखों का प्रमुख त्यौहार बैसाखी बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विविध आयोजन हुए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ज्ञानी ने सबद कीर्तन कर गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारे में लोगों ने लंगर भी छका।

विज्ञापन


बैसाखी त्यौहार को लेकर गुरुद्वारे में बीते 10 अप्रैल से श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ था। अखंड पाठ का समापन मंगलवार को हो गया। बुधवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


ज्ञानी कुलदीप सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी का गायन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बैसाखी का महत्व बताया। कहा कि एक समय आक्रमणकारी हिंदुओं को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन को विवश कर रहे थे। तब सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर ने अपना बलिदान दिया था। 13 अप्रैल 1699 के दिन एक सम्मेलन कर पंज प्यारे तैयार किए गए। उन्हें शिष्य का दर्जा दिया गया। गुरु गोविंद सिंह ने कहा ;सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत, पुर्जा-पुर्जा कट मरे कबहूं न छोड़े खेत;। सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुजी जैसा महान योद्धा, संत व सिपाही आज तक नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed