{"_id":"68d44118bc6a1f1d3208433e","slug":"bail-rejected-for-woman-accused-of-cutting-off-her-husbands-delicate-body-parts-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141514-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पति का नाजुक अंग काटने की आरोपी महिला की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पति का नाजुक अंग काटने की आरोपी महिला की जमानत खारिज
Thu, 25 Sep 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आपसी विवाद में पति का नाजुक अंग काटने की आरोपी नाजनी बानो की तरफ से पेश जमानत अर्जी पर एफटीसी द्वितीय की अदालत में बुधवार को सुनवाई चली। जज राकेश यादव की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के मैगलगंज निवासी वादी सुफियान ने 10 अगस्त की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान उनके भाई अंसार अहमद की पत्नी नाजनी बानो ने अपने पति का नाजुक अंग काट दिया। घटना के पीछे अवैध संबंधों को लेकर विवाद की वजह सामने आई।
आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। आरोपी महिला की तरफ से पेश जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने उसे राहत देने का कोई आधार न पाते हुए अर्जी खारिज कर दी है।