फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Auspicious times have come after 500 years: Maneka

500 वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में आया शुभ समय : मेनका

Mon, 22 Jan 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Auspicious times have come after 500 years: Maneka
कादीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं सांसद मेनका गांधी। -संवाद
सुल्तानपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का ऐसा शुभ समय 500 वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आया है। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाकर दिवाली जैसा त्योहार मनाएं। ये बातें सांसद मेनका गांधी ने कादीपुर में शोभायात्रा व बिरसिंहपुर व उमरी में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिले के धोपाप, बिजेथुआ और सीताकुंड में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बड़ा आयोजन होगा। इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। धोपाप में इस खुशी में 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा में उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित व आत्मनिर्भर हो जाएगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बिरसिंहपुर अस्पताल में चिकित्सकों के न बैठने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को निर्देश दिया। इसके बाद सीताकुंड में आरती कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed