फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aunt's head crushed, stabbed with knives

Sultanpur News: चाची का सिर कुचला, चाकुओं से गोद डाला

Sat, 13 Jan 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aunt's head crushed, stabbed with knives
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर में एक विवाहिता को सिल-बट्टे से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर मार डाला गया। घटना के बाद घर पहुंचे मृतका के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पति ने अपने भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप है कि भतीजे की नीयत अपनी चाची के प्रति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन



बझउआ गोपालपुर नमाजगढ़ निवासी अल्ताफ की पत्नी सुफीना (30) शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थी। उसका पति फेरी लगाने गया था। वह मिठनेपुर गांव की मूल निवासी थी। दोपहर के समय सुफीना की धारदार हथियार व घर में रखे सिल-बट्टे से वारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


फेरी से लौटने के बाद अल्ताफ को घटना की जानकारी हुई। वह घर में घुसा तो नजारा देखकर अवाक रह गया। सुफीना खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। अल्ताफ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संंख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ विनय गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। अल्ताफ ने अपने ही भतीजे आरिफ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि आरिफ की नीयत उसकी पत्नी के प्रति ठीक नहीं थी। वैसे आरिफ रोज अल्ताफ के साथ फेरी लगाने जाता था लेकिन वह शुक्रवार को उसके साथ नहीं गया।

जब अल्ताफ घर लौटा तो उसका भतीजा चाकू लेकर घर से बाहर भाग रहा था। जब वह घर में दाखिल हुआ तो उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी हत्या कर दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।




मृतका के पति के साथ रोज फेरी लगाता था हत्यारोपी भतीजा
मृतका सुफीना के पति अल्ताफ चार भाई हैं। बड़े भाई मुन्ना, इश्तियाक, मुस्ताक हैं। मुन्ना का बेटा आरिफ अल्ताफ के साथ फेरी लगाने के लिए निकलता था। सबसे छोटा भाई अल्ताफ है जो बझउआ में घर बना कर रहता था। बाकी तीनों भाई पैतृक गांव मिठनेपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed