फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aunt died in the accident, nephew and daughter injured

हादसे में चाची की मौत, भतीजा और बेटी घायल

Thu, 11 May 2017 11:13 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Aunt died in the accident, nephew and daughter injured
मां-बेटी को टक्कर मार पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
खाकी शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार चाची व भतीजे को मैजिक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा और आठ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भतीजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।       
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा परलई निवासी घनश्याम (32) पुत्र गया प्रसाद बृहस्पतिवार की सुबह अपनी चाची भानुमती (32) पत्नी हरि प्रसाद और उनकी आठ वर्षीय बेटी प्रिया के साथ खाकी शाह की मजार पर चादर चढ़ाने के लिए बाइक से गया था। तीनों मजार पर चादर चढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में जामों थाना क्षेत्र के भोएं बाजार के पास तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में भानुमती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी प्रिया और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घनश्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी को टक्कर मार पलटी कार : मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के करनाइपुर गांव निवासी  रेनू पाल (27) बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी मां पियारी देवी (60) के साथ घर से पैदल ही मोतिगरपुर आ रही थी। रास्ते में खुनहट के पास तेज रफ्तार कार मां-बेटी को टक्कर मारते हुए पलट गई। दुर्घटना में रेनू व पियारी देवी के साथ ही कार चालक विकास वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी रोहनी खोजगीपुर थाना मोतिगरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed