{"_id":"59ff42944f1c1bda538bb05b","slug":"atul-maheshwari-scholarship-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा जोश
Amarujala Bureau
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने की सराहना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को शहर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 839 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें 592 परीक्षार्थी शामिल हुए। छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में स्कूल के शिक्षक व स्टॉफ सुबह से ही लगे रहे।
अमर उजाला समाचार पत्र के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की स्मृति में लगातार चौथे वर्ष रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा शहर से सटे महुअरिया स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराई गई। सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थी एकत्र होने लगे। सुबह साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुट गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के बाहर चस्पा मास्टर सिटिंग प्लान में परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक रोल नंबर एवं परीक्षा कक्ष ढूंढने में लगे रहे। रोल नंबर और सिटिंग प्लान देखकर परीक्षार्थी कतारबद्ध होकर परीक्षा कक्ष में गए।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के सहयोग में कॉलेज के शिक्षक लगे रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आईडी की जांच की गई। छात्रवृत्ति परीक्षा में 592 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रवृत्ति की परीक्षा में कक्षा नौ, 10, 11 व 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग श्रेणी का निर्धारण किया गया था।
विज्ञापन