फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

पशु तस्करों ने किया पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास

Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। बलरामऊ मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने सड़क से नीचे खाई में कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो पिकअप जंगल में छोड़कर तस्कर फरार हो गए। पुलिस को वाहन से चार गायें मिलीं। दरोगा ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सीताराम यादव को सोमवार को सूचना मिली कि पशु तस्कर वध प्रतिबंधित मवेशियों को पिकअप पर लादकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसआई सीताराम यादव, सिपाही मनीष यादव, सचिन ढाका, विकास यादव, योगेंद्र सिंह क्षेत्र के बलरामऊ मोड़ के पास पहुंचे और वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच एक पिकअप को सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस टीम की तरफ वाहन घुमा दिया। पुलिस कर्मियों ने सड़क के किनारे खाई में कूदकर जान बचाई। खुद को संभालते हुए पुलिस कर्मियों ने वाहन का पीछा किया।
विज्ञापन

इस दौरान पिकअप जंगल में खड़ी मिली। पिकअप पर चार गाय मिलीं, जिसमें एक घायल थी। घायल गाय का पुलिस कर्मियों ने उपचार कराया। एसएसआई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन स्वामी तस्कील निवासी फरीदीपुर व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वाहन को सीज करने के साथ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed