{"_id":"616f0e025aab1e44c73e7c0a","slug":"attack-sultanpur-news-lko6007714145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में हमला, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। भूमि विवाद में कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे व कुदाल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
यह घटना लंभुआ क्षेत्र के बेदूपारा (पंडित का पुरवा) में हुई। गांव निवासी प्रभुनाथ मौर्या शनिवार की सुबह गांव के ही शारदा प्रसाद उपाध्याय के घर के पास शौचालय का निर्माण करा रहे थे। शारदा प्रसाद ने संबंधित जमीन को अपनी बताते हुए उन्हें शौचालय निर्माण कार्य से मना किया। यह बात विपक्षियों को नागवार लगी। आरोप है कि विपक्षियों ने एकजुट होकर लाठी, डंडा व कुदाल से उन पर हमला बोल दिया। शारदा प्रसाद को लहूलुहान करने के बाद हमलावर चले गए। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल शारदा प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो दिन इलाज होने के बाद सिर में लगी चोट में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।