{"_id":"5fad706b8ebc3ea9656385c8","slug":"attack-on-father-son-businessman-beaten-sultanpur-news-lko549938049","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र पर हमला, व्यापारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र पर हमला, व्यापारी को पीटा
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। धरौली बाजार में बुधवार रात सब्जी खरीद रहे पिता-पुत्र पर दबंगों ने हमला कर दिया। पिता-पुत्र को बचाने दौड़े एक व्यापारी की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। यही नहीं व्यापारी की दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में पिछले सोमवार की सुबह सोनबरसा के प्रधान के पौत्र प्रेम कुमार को तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया था। इससे आक्रोशित कुछ लोगों ने बुधवार रात आठ बजे धरौली चौराहे पर सब्जी खरीदने पहुंचे बीआरसी भदैंया के चपरासी राममंगल और उनके बेटे सुमित की पिटाई कर दी।
पिता-पुत्र को बचाने पहुंचे दुकानदार नन्हे को भी आरोपियों ने पीटने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। एसओ ने बताया कि राममंगल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।