तीन दिन बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलीं तो लोगों की भीड़ लग गई। तीन दिनों से कैशलेस एटीएम की समस्या से जूझ रहे खाताधारकों ने बैंक की ओर रुख कर लिया। हालांकि अभी भी बैंक शाखाओं में आरबीआई की ओर से जरूरत के मुताबिक करेंसी चेस्ट नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में बैंक अधिकारियों ने बड़े भुगतान के लिए चालू खाताधारकों की भी मदद ली। शीर्ष बैंकों ने अपने सहयोगी शाखाओं से लेन-देन करते हुए खाताधारकों को भुगतान दिया। जिले के 196 में करीब 90 बैंकों में धन निकासी का दबाव व भुगतान की समस्या मंगलवार को बनी रही।
जिले में विभिन्न बैंकों की 196 शाखाएं हैं। तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलीं तो खाताधारकों की भीड़ बैंक शाखाओं में धन निकासी के लिए उमड़ पड़ी। एक शीर्ष बैंक अधिकारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी शाखा को पांच करोड़ रुपये का चेस्ट दिया गया था। तब से अभी तक करेंसी चेस्ट नहीं मिल सका है। बीते दिनों में दिया गया कैश खाताधारकों को भुगतान कर दिया गया।
हमें सहयोगी शाखा व चालू खाताधारकों से मंगलवार को भुगतान की व्यवस्था के लिए सहयोग लेना पड़ा। कई लोगों के चेक भी क्लीयरिंग में लगे थे। मंगलवार को चेक क्लीयर होने के बाद उन्हें भी भुगतान देना पड़ा। इस वजह से धन की समस्या बनी रही। ऐसे में बैंक खुलने के बाद जिले की 196 बैंक शाखाओं में करीब 90 से अधिक शाखाओं में खाताधारकों को सीमित भुगतान देकर काम चलाया गया। शीर्ष बैंकों के अलावा छोटी व सहयोगी शाखाओं को भी करेंसी चेस्ट न मिलने से भुगतान में बाधा खड़ी हो रही है।