{"_id":"6228e825f976b42c1230da0d","slug":"at-the-end-of-one-round-of-counting-another-control-unit-will-come-sultanpur-news-lko62108796","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राउंड की गणना समाप्त होने पर आएगी दूसरी कंट्रोल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राउंड की गणना समाप्त होने पर आएगी दूसरी कंट्रोल यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना में एक राउंड की गणना समाप्त होने पर दूसरे राउंड की गणना के लिए टेबल पर दूसरी कंट्रोल यूनिट लाई जाएगी। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष गणना कराने के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। बुधवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गणना कर्मचारियों को दूसरा प्रशिक्षण दिया गया।
चुनाव की गणना के लिए 10 मार्च को कर्मचारियों को सुबह साढ़े छह बजे मंडी परिषद में बुलाया गया है। गणना स्थल पर उनकी हाजिरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि हाजिरी के दौरान ही गणना कर्मचारियों को टेबल पर तैनाती की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि एक राउंड की गणना समाप्त होने के बाद ही दूसरी राउंड की गिनती के लिए दूसरी कंट्रोल यूनिट मशीन टेबल पर लाई जाएगी। उन्होंने गणना के संबंध में कर्मचारियों को पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
एडीएम प्रशासन बी. प्रसाद ने बताया कि गणना प्रक्रिया चुनाव का अंतिम चरण होता है। उन्होंने सावधानी बरतने का निर्देश दिया। पीडी राम उदरेज यादव ने बताया कि 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना होगी। पोस्टल बैलेट के लिए चार व ईटीपीबी मतों की गणना के लिए दो टेबल लगाए जाएंगे। अन्य अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों ने गणना के नियमों व प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी। दो पालियों में ईवीएम के 380 व बैलेट पेपरों की गणना के लिए 100 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर प्रेक्षक समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे।