फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   As the cold increases, the power supply of TP city

ठंड बढ़ते ही चरमराई टीपी नगर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति

Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
As the cold increases, the power supply of TP city
सुल्तानपुर। ठंड बढ़ते ही पयागीपुर के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। एक पावर ट्रांसफार्मर जलने से उपकेंद्र से लगातार कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

15 से 20 मिनट में की जा रही कटौती से उपकेंद्र से जुड़ी करीब 40 हजार आबादी परेशान हो गई है। फिलहाल वितरण खंड नया ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके साथ ही बुधवार को शहर का डाकखाना उपकेंद्र भी करीब चार घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही पयागीपुर के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बताते हैं कि लोड़ बढ़ने से उपकेंद्र पर लगा 10 एमवी का एक पावर ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति व्यवस्था और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकेंद्र के एक पावर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति से लोड और बढ़ गया। इसे देखते हुए लगातार कटौती शुरू हो गई। करीब 15 से 20 मिनट पर उपकेंद्र से बिजली की कटौती करते हुए तीन-चार दिनों से चलाया जा रहा है।
लगातार हो रही कटौती से उपकेंद्र से जुड़ी करीब 40 हजार आबादी परेशान हो गई है। हालांकि सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियंता के पत्र पर नया ट्रांसफार्मर कंपनी से बुधवार को पहुंच गया। इंजीनियरों के मुताबिक उसे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
रात में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही बुधवार की दोपहर से शहर का डाकखाना उपकेंद्र फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई के लिए बंद कर दिया गया। करीब चार बजे तक उपकेंद्र बंद रहने से सरकारी कार्यालयों समेत घरों में कार्य प्रभावित रहा।
बहरौली गांव के किसान ननकऊ सिंह ने बताया कि चार दिनों से फसलों की सिंचाई बाधित है। हर 15-20 मिनट पर बिजली कटौती होने से गेहूं की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
खेतों में पानी पहुंचते ही बिजली कट जाती है। बिजली आने पर फिर नलकूप चलाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में नलकूप का पानी रास्ते भर का ही होता है। हालत यह है कि 10 घंटे में भी एक बीघा फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। शिकायत करने पर उपकेंद्र वाले भी कुछ साफ नहीं बताते हैं।

सहायक अभियंता प्रशांत गिरी ने बताया कि टीपी नगर में ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed