फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

इंजन खोलकर ले जा रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। खेत में लगा इंजन खोलकर ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में और ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के विंदवन गांव निवासी प्रवेश वर्मा के खेत में सिंचाई के लिए इंजन लगा था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीन युवक गांव पहुंचे और प्रवेश के खेत में लगा डीजल इंजन खोलकर उसे ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहे थे। इस बीच गांव के कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्काल प्रवेश वर्मा को सूचना। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने किसी को भी इंजन खोलने के लिए नहीं भेजा है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने ई -रिक्शा का पीछा किया। मलिकपुर बखरा के पास ई-रिक्शा को रोककर इंजन ले जा रहे तीनों युवक को पकड़ लिया। उनकी पिटाई करने के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पहुंची पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। उनकी पहचान मोहम्मद इरफान निवासी मदुरी थाना गोसाईंगंज, हरीश गौतम निवासी ग्राम मालापुर चंदौली कोतवाली कादीपुर और लल्लन सोनकर निवासी कोइलहा थाना मोतिगरपुर के रूप में हुई है। मोतिगरपुर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने तीनों को रंगे हाथों पकड़ा था। अभियुक्तों को थाने लाकर उनके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed