फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

चोरी की 17 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
arresting
चोरी के आरोपी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई चोरी की 17 घटनाओं में लिप्त महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में सराफ को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास 27 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बढ़ौली तिराहे के पास से पकड़े गए आरोपियों में जीत बहादुर प्रजापति उर्फ जीतू निवासी लोकनाथपुर बालचंद्र पट्टी, अभिषेक उर्फ अखिलेश निवासी शाहपुर बगिया, दोस्तपुर और शीतला प्रसाद निवासी बिनवन सरैया, मोतिगरपुर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जिले में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया हैं। पुलिस के मुताबिक जीत बहादुर और अभिषेक ने बताया कि चोरी के सामान को वे शीतला की पत्नी सुंदरावती के पास रखते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शीतला की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीआईजी/ एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने जिले के मोतिगरपुर, दोस्तपुर, कादीपुर, जयसिंहपुर, अखंडनगर और करौंदिकलां क्षेत्रों में चोरी की 17 घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी चोरी के जेवरात को सराफ हरिओम सोनी निवासी लोकनाथपुर, दोस्तपुर को देते थे। हरिओम उन्हें गलाकर दूसरे जेवरात बनाकर बेच देता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सराफ की दुकान पर छापा मारकर चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए। पुलिस टीम ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर सोने वालों के घर को बनाते थे निशाना
डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच दूर इलाकों में जाते थे। जो लोग अपने घर के बाहर सोते मिलते उनके मकान को निशाना बनाते थे। चोरी करते समय एक आरोपी बाइक लेकर दूर खड़ा रहता था। चोरी की घटना के बाद सभी एक किलोमीटर पैदल जाते और फिर से सबसे पहले शीतला के घर पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed