फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arresting

मादक पदार्थ की तस्करी में चार गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
arresting
सुल्तानपुर। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त चार लोगों को लखनऊ की एनसीबी टीम ने जिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 195 किलो गांजा बरामद किया गया है। एक एसयूवी और एक कार भी टीम ने जब्त की है। टीम ने चांदा कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एनसीबी के अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य उड़ीसा, मध्यप्रदेश से गांजा लेकर प्रयागराज से प्रतापगढ़ के रास्ते होते हुए सुल्तानपुर जिले के चांदा चौराहे के पास पहुंचने वाले हैं। सुरेंद्र कुमार ने इसकी सूचना एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी को दी। एसपी ने स्वाट और चांदा कोतवाल की टीम बनाकर एनसीबी की टीम के साथ लगाया। संयुक्त टीम ने सैफाबाद और चांदा चौराहे के बीच एक एसयूवी और एक कार को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से एक सौ 95 किलो गांजा बरामद किया गया है। वाहनों पर सवार चार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों की पहचान शमशाद कुरैशी निवासी मोहल्ला तुलसीनगर कोतवाली कादीपुर जिला सुल्तानपुर, मोहम्मद तारिक, राशिद उर्फ लल्लू निवासी रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ और राज कुमार गुप्ता निवासी दारापुर थाना पवारा जिला जौनपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed