फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   arrested

बस संचालक हत्याकांड में दो शूटर समेत छह गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
arrested
सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व उडुरी गांव के पास की गई बस संचालक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। नाली के विवाद में व्यवसायी समेत चार लोगों ने षडयंत्र रचकर दो लाख रुपये में शूटरों से हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार करते हुए चारों साजिशकर्ता को भी पकड़ लिया हत्या में इस्तेमाल तमंचा और बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

अखंडनगर क्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी जितेंद सिंह (45) प्राइवेट बस चलवाते थे। कादीपुर में आवास बनाकर रहने वाले जितेंद्र सोमवार की रात दस बजे पौधनरामपुर घर से लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित उडुरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने जितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जितेंद्र के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर पौधनरामपुर गांव के पंकज, धीरज (दोनों भाई), राम प्यारे जायसवाल और रमेश वर्मा निवासी पिपरी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर एसओजी और अखंडनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अल्लीपुर मोड़ के पास से राम प्यारे जायसवाल, पंकज और धीरज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिपरी पट्टी मोड़ के पास से रमेश वर्मा के साथ ही शूटर अखिलेश और सत्यम को दबोच लिया।
विज्ञापन

एसओ अखंडनगर ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि राम प्यारे जायसवाल का अपने पड़ोसी से नाली के पानी की निकासी को लेकर 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। राम प्यारे के पड़ोसी का जितेंद्र सिंह साथ दे रहे थे। इसे लेकर राम प्यारेके बेटे पंकज और पिपरी निवासी रमेश वर्मा ने जितेंद्र के घर जाकर धमकी दी थी। इस दौरान राम प्यारे, पंकज, धीरज और रमेश वर्माने षडयंत्र रचकर जितेंद्र की हत्या के लिए भाड़े के शूटर अखिलेश वर्मा निवासी भैसौली और सत्यम वर्मा निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर से संपर्क किया। दो लाख रुपये में जितेंद्र सिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी। इसमें 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया गया था। जितेंद्र सिंह की हत्या सात जून की रात में अखिलेश वर्मा व सत्यम वर्मा ने की थी। जितेंद्र की रेकी करने में शामिल दो अन्य लोगों का नाम भी प्रकाश में आया है। शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed