फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arrest warrant against three including two former SOs

दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant against three including two former SOs
सुल्तानपुर। सपा के डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम को लेकर सपाइयों पर दर्ज केस में गवाही देने नहीं आ रहे दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए योगेश कुमार यादव ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2008 में सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 98 सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि सपा नेताओं ने पार्टी के डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम के तहत बिना किसी अनुमति के जनसभा, जुलूस व धरना दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष कुड़वार देवेंद्र कुमार दुबे, थानाध्यक्ष गोसाईगंज परशुराम सिंह और दरोगा स्वयंवर सिंह को कोर्ट ने गवाही देने के लिए तलब किया था, मगर वे कई पेशी से गवाही देने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए योगेश कुमार यादव ने पूर्व एसओ देवेंद्र कुमार दुबे व परशुराम सिंह और दरोगा स्वयंवर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed