{"_id":"673ce87c5c4b8e461707e746","slug":"arrest-warrant-against-inspector-of-prayagraj-and-inspector-of-fursatganj-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-958717-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रयागराज के इंस्पेक्टर व फुरसतगंज के दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रयागराज के इंस्पेक्टर व फुरसतगंज के दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Wed, 20 Nov 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गवाही देने न आने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मंगलवार को प्रयागराज कमिश्नरेट के नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर और अमेठी जिले के फुरसतगंज थाने के दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति सभा करने के आरोप में लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दो मुकदमा दर्ज किया गया था। उड़नदस्ता प्रभारी रहे बीडीओ संदीप सिंह ने कोतवाली देहात में चार फरवरी 2022 को और लंभुआ कोतवाली में 24 फरवरी 2022 को पूर्व सपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोतवाली देहात थाने में दर्ज केस में विवेचक रहे प्रयागराज कमिश्नरेट के नबावगंज थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र और लंभुआ कोतवाली में दर्ज केस के विवेचक रहे अमेठी जिले के फुरसतगंज थाने के दरोगा सुरेश गौतम की गवाही बीते दिनों दर्ज की गई थी।
कोर्ट ने उन्हें जिरह के लिए तलब किया था, लेकिन वह मंगलवार को नहीं आए। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र और दरोगा सुरेश गौतम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।