{"_id":"6b00984aba163b721f06a3eb","slug":"arguments-on-somnath-bhartis-discharge-plea-adjourned-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169778-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोमनाथ भारती की डिस्चार्ज अर्जी पर टली बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोमनाथ भारती की डिस्चार्ज अर्जी पर टली बहस
Sat, 21 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर शुक्रवार को बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने बहस के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर के हरपालपुर गांव के रहने वाले शोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। आरोप बनाने के बिंदु पर कई पेशियों से कार्यवाही लंबित चल रही थी। इसी बीच सोमनाथ भारती की तरफ से स्वयं को बेकसूर बताते हुए उन्मोचन अर्जी पेश की गई है। (संवाद)