फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arguments in LIC robbery case completed

Sultanpur News: एलआईसी डकैती केस में बहस पूरी

Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Arguments in LIC robbery case completed
सुल्तानपुर। एलआईसी शाखा कादीपुर में 16 वर्ष पूर्व दिनदहाड़े हुई लाखों की डकैती के मामले में शुक्रवार को एडीजे प्रथम की अदालत में बहस पर सुनवाई चली।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार ने मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनकर सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख तय की है। इस केस में बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

मामला कादीपुर कस्बा स्थित एलआईसी शाखा से जुड़ा है, जहां के तत्कालीन शाखा प्रबंधक ईश्वर देव सिंह ने एक सितंबर 2008 को दिन में करीब 12.30 बजे हुई डकैती का जिक्र करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक असलहों से लैस बदमाशों ने गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड सत्य प्रकाश तिवारी की कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उससे बंदूूक छीन ली थी, जिसके बाद अन्य बदमाश एलआईसी शाखा के अंदर घुसकर करीब 13.15 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

इस मामले का विचारण एडीजे प्रथम की अदालत में चल रहा है, जहां पर उभय पक्षों की बहस शुक्रवार को पूरी हो गई। मामले में जल्द ही फैसला आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed