Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Arbitrariness in electricity bill, increased problems for people

Sultanpur News: बिजली बिल में मनमानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

Sat, 13 Sep 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in electricity bill, increased problems for people
डाकखाना उपकेंद्र पर बिजली का बिल जमा करने के लिए कतार में उपभोक्ता
सुल्तानपुर। बिजली उपभोक्ता इन दिनों मनमाने बिल से परेशान हैं। उपकेंद्रों पर रोजाना शिकायतों का अंबार लग रहा है, लेकिन अफसर और कर्मचारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दरियापुर और डाकखाना उपकेंद्र पर रोजाना 50 से अधिक उपभोक्ता गलत बिल को सुधारने के लिए पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के ऑफिस में बैठकर ही बिल बनाने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ता परेशान हैं, और विभाग बेपरवाह है। स्थिति यह है कि महीनों चक्कर लगाने के बाद भी बिल में सुधार नहीं हो पा रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बिल सुधार के इतने नियम बता देते हैं कि लोग उसे पूरा करने में ही परेशान रहते हैं।
विज्ञापन


केस–1
एक घर में दो कमरे: एक में 140, दूसरे का बिल आया 1800 रुपये
दरियापुर निवासी रानी सोनी के घर में दो कमरे और दोनों में अलग-अलग मीटर लगे हैं। बिजली का उपयोग लगभग समान है, लेकिन बिल में भारी अंतर है। एक कमरे का बिल मात्र 140 रुपये आया, जबकि दूसरे का 1800 रुपये। शिकायत के बाद कभी मीटर लेकर आने तो कभी उसका वीडियो बनवाने को कहा जाता है। नतीजतन, महीनों से वह परेशानी झेल रही हैं। बताया कि चक्कर काटकर अब थक चुकी हूं, इससे अच्छा बिना बिजली के रह लेती तो ये परेशानी न झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस–2
रीडिंग लिया नहीं, दिखा दिया लाखों का बकाया
कूरेभार ब्लॉक के बसौढ़ी गांव की पूजा के घर पर जून में 9 हजार, जुलाई में 15 हजार और अगस्त में 27 हजार रुपये का बिल आ चुका है। आरोप है कि घर पर कोई मीटर रीडिंग लेने नहीं आता, सीधे बकाया का मैसेज भेज दिया जाता है। ऑनलाइन जमा करने के बावजूद बकाया घट नहीं रहा। शिकायत करने पर उनसे मीटर लाने या वीडियो बनवाने को कहा गया। पूजा का कहना है कि विभागीय लापरवाही का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है।

केस–3
चार दिन से दौड़ा रहे विभाग के चक्कर
भदैंया क्षेत्र के रामनगर अभियाकला निवासी मंगला प्रसाद चौहान ने सात सितंबर को मीटर खराबी की शिकायत की थी। वे चार दिन से विभाग का चक्कर काट रहे हैं। शिकायत पर कभी फोटो तो कभी वीडियो की मांग की जाती है। एक बार मीटर लेकर गए भी, तब कहा गया कि बिल सही आ जाएगा, लेकिन अब भी बिल गड़बड़ आ रहा है। उनका कहना है कि 22 मई के बाद से घर पर कोई मीटर रीडर आया ही नहीं।


विभाग का दावा
अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। बिल गलत आने पर उपभोक्ता से मीटर की वीडियो आदि मांगी जाती है और जांच के बाद सुधार कर दिया जाता है। साथ ही मीटर रीडरों को निर्देश दिया गया है कि सभी उपभोक्ताओं के घर जाकर ही रीडिंग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed