फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   aprajita

मनचलों पर निगाह रख रही एंटी रोमियो स्क्वॉयड

Thu, 25 Feb 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
aprajita
21. जयसिंहपुर में अमर उजाला फांउडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद अतिथि व बच्चे। - फोटो : SULTANPUR
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। अपराधी को संरक्षण देना वा अपराध होते देख चुप रहना दोनों जुर्म हैं। अपराध और अपराधी का डटकर मुकाबला करना चाहिए। महिलाओं व छात्राओं की मदद के लिए पुलिस की विभिन्न सेवाएं सक्रिय हैं। छात्राएं उनकी मदद लें। ये बातें सीओ दलबीर सिंह ने कहीं। वे बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के बगिया चौराहा पर स्थित डी. हालमार्क वर्ल्ड साइंस इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया गया है। इसमें चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के आस-पास घूम रहे मनचलों पर कड़ी निगाह रखी जाती है। इसके बाद भी यदि कोई छात्राओं व महिलाओं से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत करता है तो पीड़िता महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर अपनी समस्या बता सकती है। इस पर की गई शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। साथ ही शरारती तत्वों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जाती है। सीओ ने यातायात नियमों पर भी प्रकाश डाला। कहा कि बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाना चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इससे हादसे के समय जीवन सुरक्षा की काफी संभावना रहती है। वाहन चलाते समय दाएं-बाएं मुड़ते वक्त डिपर का प्रयोग अवश्य करें। मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते समय न करें। उन्होंने अपराध का विरोध करने के साथ ही छात्र-छात्राओं से यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना की। कोतवाल बेंचू सिंह यादव ने कहा कि यूपी 112, 1073 तथा 181 नंबर जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को इसका इस्तेमाल करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य रामकेश ने नारी सुरक्षा के बाबत छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। विद्यालय के प्रशासक गोपाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य अरविंद प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर बबिता, दधि चंद्र शुक्ल, अखिलेश ओझा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सात सौ बच्चों ने हिस्सा लिया।
अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम सराहनीय है। नारी सुरक्षा के संबंध में मिली जानकारियों पर अमल करेंगे। सीओ ने जो जानकारी दी है उसे आत्मसात करेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेंगे। अराजकतत्वों का मुकाबला करेंगे।-प्रिंसी। (फोटो समेत-22)
पुलिस की पाठशाला में मिले महिला हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही मिशन शक्ति के बारे में काफी जानकारी मिली है। इसे अपने घर के आस-पास रहने वाले लोगों तक पहुंचाएंगे। अप्रिय स्थितियों का मुकाबला करेंगे।
-शिखा सिंह। (फोटो समेत-23)
कोतवाल ने यातायात नियमों से संबंधित काफी जानकारियां हमें दी हैं। हम उसका पालन करेंगे। दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों की जानकारी देंगे। जो लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते मिलेंगे, उन्हें रोककर प्रेरित करेंगे।
-फहीम खां। (फोटो समेत-24)
किसी भी अपराध का डटकर विरोध करना चाहिए। सीओ से आज काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। कहीं भी अप्रिय स्थिति होने पर उसका विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करेंगे।-हर्ष यादव।(फोटो समेत-25)
पुलिस की पाठशाला में काफी जानकारियां मिली हैं। मेरे सामने अब कुछ गलत होता दिखेगा तो उसका पुरजोर विरोध करूंगी।आज मिली जानकारियां अन्य महिलाओं से भी साझा करूंगी। -स्वाती वर्मा। (फोटो समेत-26)
पुलिस की पाठशाला में आए पुलिस अधिकारियों ने कानून व सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। ये जानकारियां हमारे लिए हितकर साबित होंगी। ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है।-शिवानी अग्रहरि। (फोटो समेत-27)

इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर जो भी जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई हैं, वे सराहनीय हैं। सुरक्षित यात्रा के लिए अपने घर के आस-पास के वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करेंगे।-शिक्षा वर्मा। (फोटो समेत-28)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed