फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Another chance for poor children to get free admission

Sultanpur News: गरीबों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश का एक और मौका

Sat, 29 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Another chance for poor children to get free admission
सुल्तानपुर। दुर्बल आयवर्ग एवं अलाभित समूह के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश का एक और मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने पहली से 10 अगस्त तक आवेदन की तिथि निर्धारित की है। प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक कराई जाएगी।
विज्ञापन



गरीबों के बच्चों को इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में दाखिला मिले, इसके लिए निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शासन की ओर से तीन चरणों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था रही है। इस बार इन तीन चरणों के अतिरिक्त चतुर्थ चरण की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दिया है।
विज्ञापन



बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया है कि पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिए जाने के लिए पहली से 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदनों का सत्यापन करते हुए 11 से 19 अगस्त तक लाॅक करने की तिथि निर्धारित की गई है। लॉटरी 21 अगस्त को निकाली जाएगी। 31 अगस्त तक प्राइवेट विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




553 विद्यार्थियों को आवंटित किए गए विद्यालय
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनुराग शर्मा ने बताया कि तीन चरणों में 553 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित किए गए है। पहले चरण में 312, दूसरे चरण में 195 और तीसरे चरण में 46 विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed