फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   animal dead

हाईवे किनारे कंटेनर में मृत मिले 11 गोवंश

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
animal dead
भदैंया में खड़ा कंटेनर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे कमनगढ गांव के पास खड़े एक कंटेनर से दुर्गंध उठने पर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने चालक से पूछताछ की तो वह बगल के ढाबे पर भोजन करने के बहाने भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर कंटेनर का पिछले गेट का ताला तोड़ा गया तो अंदर तीन गाय और आठ बैल मृत मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी मंगाकर एक गड्ढा खुदवाया और उसमें सभी 11 वध प्रतिबंधित मवेशियों के शवों को दफन करा दिया। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि कंटेनर पर हरियाणा राज्य का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित हैं। कंटेनर को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बरामद कंटेनर को पशु तस्करी के लिए प्रयोग किया जाता था। कंटेनर को चारों ओर से बंद कर बीच में ऊपर की ओर जालीदार बॉडी बनाई गई है। जो दिखने में बंद बॉडी है लेकिन बंद पशुओं को उससे हवा मिलती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कंटेनर से वध प्रतिबंधित मवेशियों को ले जाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed