फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Animal assistant gave more dose of medicine, two calves died

Sultanpur News: पशु सहायक ने दे दी दवा की अधिक डोज, दो बछड़ों की मौत

Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Animal assistant gave more dose of medicine, two calves died
लंभुआ। स्थानीय पशु चिकित्सालय में तैनात सहायक ने पशुपालक को बछड़ों को कीड़े मारने की दवा अधिक मात्रा में दे दी। पहले ही खुराक में दो बछड़े तड़पने लगे। रविवार को एक, तो सोमवार को दूसरे बछड़े ने दम तोड़ दिया। पशुपालक उन्हें बचाने के लिए पशु अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर निवासी द्वारिका प्रसाद अग्रहरि के पास कई गोवंश हैं। उनके यहां मौजूद दो गायों ने 45 व 28 दिन पहले बछड़ों को जन्म दिया था। शनिवार को द्वारिका प्रसाद अग्रहरि ने स्थानीय पशु चिकित्सालय पहुंच कर कीड़े मारने की दवा मांगी। इसपर पशु सहायक हरि शंकर सिंह ने उन्हें दवा दी। उन्होंने बछड़ों के लिए बड़े मवेशियों को दी जाने वाली खुराक पिलाने को बताई। शनिवार की शाम द्वारिका ने दोनों बछड़ों को दवा पिलाई तो उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

रविवार को एक बछड़े को लेकर वे पशु चिकित्सालय पहुंचे, तो वहां कोई नहीं मिला। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को सुबह से ही दूसरे बछड़े की हालत बिगड़ी, तो उसे भी लेकर पशु चिकित्सालय गए। इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दोनों बछड़ों की मौत से पशुपालक के परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजाने में हो गई गलती
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि नई दवा आई है। पशु सहायक से पशुपालक को दवा की मात्रा बताने में गलती हो गई। प्रकरण की जानकारी है, उन्होंने माना कि यह अनजाने में गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed