फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Anant Vikram bail plea to be heard today.

अनंत विक्रम की जमानत पर सुनवाई आज

Mon, 13 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भूपति भवन कांड के मामले में जेल में निरुद्घ राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होगी। इसी मामले में जेल में दो सह अभियुक्तों की जमानत अर्जी पर सोमवार को वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन



भूपति भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अमेठी कोतवाली के सिपाही विजय प्रताप मिश्र की 14 सितंबर 2014 को गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में अमेठी कोतवाली मोहम्मद हामिद ने डॉ. संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह समेत सात नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते दिनों अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


 उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि नियत की गई है। इसी मामले में जेल में निरुद्घ आरोपी वीरेंद्र बहादुर की जमानत अर्जी पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी। उधर, सोमवार को वकीलों की हड़ताल के चलते जेल में निरुद्घ आरोपी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी जबकि सह अभियुक्त विजय सिंह की जमानत अर्जी उनके अधिवक्ता के बल नहीं देने से खारिज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed