{"_id":"64c406b8dfbe999a4900339f","slug":"amremau-government-high-school-upgraded-classes-will-run-till-inter-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1013-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमरेमऊ राजकीय हाईस्कूल उच्चीकृत, इंटर तक चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमरेमऊ राजकीय हाईस्कूल उच्चीकृत, इंटर तक चलेंगी कक्षाएं
Fri, 28 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिक्षण सत्र 2024-25 से कक्षा संचालन की उम्मीद
फाेटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। करौंदीकला विकास क्षेत्र के अमरेमऊ में संचालित राजकीय हाईस्कूल को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जाएगा। काॅलेज में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई होगी। प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत 16 विद्यालयों की सूची में जिले का यह इकलौता विद्यालय है। शिक्षण सत्र 2024-25 से कक्षा संचालन की उम्मीद है।
जिले के दूरस्थ ब्लाॅक करौंदीकला में हाईस्कूल अमरेमऊ संचालित है। इस विद्यालय के करीब सात किलोमीटर के दायरे में कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय नहीं हैं। प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नौ में 121 और दस में 134 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालय को इंटरमीडिएट का दर्जा मिल जाने से स्थानीय विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बच्चों को इंटर तक पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय में वर्तमान में पांच शिक्षण कक्ष, एक कार्यालय, एक प्रयोगशाला और प्रधानाचार्य कक्ष ही है। इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होने के बाद विद्यालय में संसाधनों का विकास होगा। प्रयोगशालाएं, शिक्षण कक्ष, प्रसाधन, कॉमन रूम आदि बनाए जाएंगे।
बॉक्स-
करीब एक एकड़ जमीन है आरक्षित
राजकीय हाईस्कूल अमरेमऊ मुख्य मार्ग से सटा है। विद्यालय तक डामर रोड है। प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय के पास करीब एक एकड़ जमीन आरक्षित है। इसी जमीन पर निर्माण कार्य होगा। इंटरमीडिएट तक संचालन होने के बाद विद्यालय में शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मी भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
इनसेट-
दो विद्यालयों का भेजा था प्रस्ताव
फोटो-13
जिले से दो विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें राजकीय हाईस्कूल केनौरा और राजकीय हाईस्कूल अमरेमऊ शामिल था। अमरेमऊ को उच्चीकृत करने की स्वीकृति शासन से मिली है। शिक्षण सत्र 2024-25 से कक्षाओं के संचालन की उम्मीद है। -अखिलेश पांडेय, डीसी, समग्र शिक्षा माध्यमिक