{"_id":"5783ce144f1c1b137a13d8fe","slug":"amarnath-pligrim-s-family-in-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं के परिवारीजनों की बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं के परिवारीजनों की बेचैनी
Amarujala Bureau
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
लगातार साध रहे संपर्क
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के दौरान घाटी में भड़के दंगे से जिले के करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु विभिन्न जगहों पर फंसे हैं। इसमें बालटाल में फंसे श्रद्धालुओं को सेना के जवानों ने रात में जम्मू के लिए रवाना कर दिया लेकिन अब भी कुछ लोग जम्मू, श्रीनगर व पहलगांव में फंसे हैं।
विज्ञापन
इसमें कुछ यात्रा में जाने की तैयारी में रोके गए हैं। दिन गुजरने से परिवारीजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। प्रशासन के पास अभी तक श्रद्धालुओं से संबंधित कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आतंकी बुरहान की मौत के बाद घाटी में दंगे से अनियंत्रित हुए हालात से जिले के करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु घाटी में विभिन्न जगहों पर फंस गए हैं। इसमें करीब 25 लोगों का जत्था जम्मू और करीब इतने ही लोगों का जत्था श्रीनगर में रोका गया है।
विज्ञापन
इसमें कुछ अमरनाथ यात्रा जाने की तैयारी में है। बालटाल में फंसे जत्थे को सेना के जवानों ने जम्मू के लिए रवाना कर दिया है। इनकी परिवारीजनों से बातचीत हो रही है। इसके अलावा कुछ लोगों के पहलगांव में फंसने की खबर आ रही है। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
बालटाल से जम्मू पहुंचे रजनीश ने बताया कि घाटी की हालत बड़ी खराब है। कुछ श्रद्धालुओं के पहलगांव में फंसने की खबर आ रही है। उनके जत्थे में शामिल लोग बराबर संपर्क में लगे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है।