{"_id":"64b82e9dd9d4372ed208dc24","slug":"allegations-of-aerial-firing-in-land-dispute-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-654-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जमीन विवाद में हवाई फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जमीन विवाद में हवाई फायरिंग का आरोप
Thu, 20 Jul 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि बुधवार सुबह विपक्षियों ने जेसीबी से उनकी बाउंड्रीवॉल गिराई और विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। कोतवाली पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के अल्देमऊ नूरपुर गांव के इंद्रजीत सिंह व दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बहबल टोला निवासी हरिश्चंद्र के बीच गांव में ही बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में विपक्षी इंद्रजीत सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं विपक्षी इंद्रजीत का आरोप है कि बुधवार को हरिश्चंद्र कई लोगों के साथ दो जेसीबी लेकर उनके घर पहुंचे। घर में घुसकर मारपीट की। हवाई फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है। कोतवाल रवि कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार की घटना सरासर गलत है। इंद्रजीत की तरफ से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंद्रजीत और उनके पक्ष के लोगों के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है।