फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   All-weather bulbs are being installed in roadways buses

Sultanpur News: कोहरे से निपटने के लिए रोडवेज बसों में लग रहे ऑलवेदर बल्ब

Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
All-weather bulbs are being installed in roadways buses
सुल्तानपुर डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें। -संवाद
सुलतानपुर। यात्रा के दौरान कोहरे से बचाव के लिए रोडवेज बसों में इस बार फाॅग लाइट और रिफ्लेक्टर नहीं लगेंगे। परिवहन निगम की ओर से डिपो की सभी बसों में ऑलवेदर बल्ब लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत डिपो की सभी 137 बसों में आलवेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं। डिपो की करीब 60 फीसदी बसों में ये बल्ब लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस समय सुल्तानपुर डिपो में 137 बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो में 15 दिसंबर तक निगम की आठ और बसें बढ़ेंगीं। बसों के बढ़ाने की यह व्यवस्था कुंभ मेले के अंतर्गत की जा रही है। हर बार कोहरेे में एंटी फाॅग लाइट व रिफलेक्टर लगाने की व्यवस्था डिपो की बसों में की जाती थी लेकिन इस बार कोहरे से निपटने के लिए परिवहन निगम की ओर से ऑलवेदर बल्ब लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


करीब 77 बसों में 154 ऑलवेदर बल्ब लगाए जा चुके हैं। शेष बसों में भी बल्ब लगाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। रोडवेज बसों के चालकों के मुताबिक कोहरे में बल्ब की रोशनी से बसों के संचालन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑलवेदर बल्ब का महत्व
यह बल्ब कोहरा व धुंध को काट देता है। इससे वाहन चलाते समय दृश्यता भी बढ़ जाती है। इनके लगने से धुंध व कोहरा में चालक आसानी से बसों का संचालन कर सकते हैं। इससे दुर्घटना होने से भी बचा जा सकता है। रात के समय कोहरा होने से दृश्यता कम हो जाती है। इससे बचने के लिए चालक बहुत ही धीमी गति से बस चलाते हैं। सबसे अधिक दिक्कत लंबे रूट पर होती है।


शीशे व खिड़कियों को दुरुस्त करने का निर्देश
कोहरे के दृष्टिगत रोडवेज की सभी बसों में शीशों व खिड़कियों को ठीक किया जा रहा है। टूटे हुए शीशों की जगह नए शीशे लगाए जा रहे हैं। वहीं जर्जर खिड़कियों की मरम्मत करके ठीक किया जा रहा है। इससे सर्दी के मौसम में यात्रियों को सुविधा रहेगी। बसों में लाइट, वाइपर, शीशे व खिड़कियों को सही तरह से जांचने के बाद ही बस चलाने के निर्देश कार्यशाला कर्मियों को दिए गए हैं।



जल्द पूरी हो जाएगी बल्ब लगाने की प्रकिया
बसों में ऑल वेदर बल्ब को लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द पूरा किया जाएगा। कुंभ मेले के पहले हर हाल में डिपो की सभी बसों को पूरी तरह से दुुरुस्त करवा दिया जाएगा।
-विनोद शुक्ल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed