{"_id":"60f44f5f8ebc3e61c4763df5","slug":"aliganj-delhi-bazar-road-will-be-developed-from-62-crore-sultanpur-news-lko587525251","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 करोड़ से चौड़ा होगा अलीगंज-देहली बाजार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 करोड़ से चौड़ा होगा अलीगंज-देहली बाजार मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अलीगंज-देहली मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के आसार बढ़ गए हैं। सांसद मेनका गांधी के पत्र पर पीडब्ल्यूडी ने करीब 25 किमी. लंबे मार्ग के लिए कार्ययोजना तैयार की है। करीब 62 करोड़ का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता को भेजा गया है। मार्ग निर्माण से आवागमन में सहूलियत हो सकेगी।
जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले अलीगंज-देहली मार्ग की स्थिति को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशाषी अभियंता ने करीब 25 किमी. लंबे मार्ग का एस्टीमेट तैयार करवाया है।
करीब 62 करोड़ रुपये के एस्टीमेट की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए उसे मुख्य अभियंता अयोध्या को भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शासन से धनराशि अवमुक्त हो सकेगी।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए सांसद ने 13 जून को पत्र लिखा था। पत्र पर 17 जुलाई को अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट की संस्तुति करते हुए मुख्य अभियंता के पास भेजा है।
मार्ग निर्माण होने से अलीगंज, सहाबागंज, देहली बाजार, प्रभात नगर से लेकर धनपतगंज तक आवागमन सीधा और सुगम हो जाएगा। सड़क बनने से आसपास के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि एस्टीमेट जल्द स्वीकृत हो जाएगा।