{"_id":"69025c7c8a62dfa25c0551ba","slug":"ahada-diara-road-will-be-widened-by-november-traffic-will-become-easier-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143432-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नवंबर तक अहदा-दियरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नवंबर तक अहदा-दियरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अहदा- विरसिंहपुर-दियरा मार्ग पर चल रहा लेपन कार्य।
सुल्तानपुर। कई वर्षों से खस्ताहाल चल रहा अहदा-विरसिंहपुर-दियरा मार्ग नवंबर तक चौड़ा हो जाएगा। करीब साढ़े 18 किमी मार्ग को दुरुस्त कर चौड़ा बनाने का काम तेज हो गया है। करीब तीन चौथाई काम पूरा हो गया है। तेज ठंड नहीं होने पर नवंबर से राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिल जाएगी।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए वाले दुर्गापुर से बिरसिंहपुर और अहदा तक लिंक मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। शासन ने दियरा से लेकर विरसिंहपुर तक करीब साढ़े 18 किमी मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाने के लिए 38.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। टेंडर में हुई प्रतिस्पर्धा में करीब 29 करोड़ रुपये से एक फर्म ने निविदा लेकर काम शुरू करा दिया है।
विभाग की सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि बगिया गांव से दियरा चौराहा तक मार्ग को चौड़ा बनाने के लिए गिट्टी कुटाई व अन्य जगहों पर काम फर्म ने करा दिया है। गिट्टी कुटाई का कार्य पूरा होने के बाद पहले कोड का लेपन कराया जाएगा। दुर्गापुर से लेकर दियरा गोमती नदी के घाट तक मार्ग को पहले ही चौड़ा बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
दियरा गोमती नदी के घाट से विरसिंहपुर व अहदा तक लिंक मार्ग चौड़ा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। खासकर विशेष पर्व पर वाहनों की भीड़ में जाम की समस्या नहीं होगी। लोग दुर्गापुर से इस मार्ग के जरिये विरसिंहपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
तेज ठंड में सही नहीं हो सकेगा लेपन
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि फर्म को नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज ठंड शुरू होने पर अंतिम कोड के लेपन का काम मौसम के अनुकूल होने पर कराया जाएगा, क्योंकि तेज ठंड में लेपन सही नहीं हो सकेगा।