फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   agricultur

गन्ना किसानों को आधा भुगतान भी नहीं मिला

Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
agricultur
किसान सहकारी चीनी मिल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 में 24,60,72 लाख रुपये की कीमत का गन्ना किसानों से खरीदा था। इसमें से अभी तक चीनी मिल ने 11,20,09 लाख रुपये का ही भुगतान किया है। गन्ना किसानों का 13,40,63 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किसान सहकारी चीनी मिल में लंबित है।
विज्ञापन

किसानों को गन्ना मूल्य समय से नहीं मिलने के कारण उनकी खेती का कार्य चौपट हो रहा है। चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ पिछले 29 नवंबर को हुआ था और दो दिसंबर से विधिवत गन्ने की पेराई शुरू हो गई थी। चीनी मिल 16 मार्च को बंद हो गई थी। मिल ने अभी तक गन्ना किसानों को 19 जनवरी 2022 तक का ही भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। विधानसभा के चुनाव में सरकार ने गन्ना किसानों से वादा किया था कि उनके गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर ही उनके खातों में पहुंच जाएगा। चीनी मिल को बंद हुए करीब 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक गन्ना किसानों का आधा भुगतान भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि किसानों का करीब आधा भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। धनराशि मिलते ही किसानों के खाते में बकाया गन्ना मूल्य भेज दिया जाएगा। चूंकि अभी पश्चिमी क्षेत्र की चीनी मिलें चल रही है। इसीलिए पेराई सत्र 2021-22 की समाप्ति नहीं हुई है। बकाया धनराशि के लिए शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed