फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   agricultur

किसानों की आमदनी का जरिया बनी केले की खेती

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
agricultur
विंदेश्वरीगंज के देवरा गांव में तैयार हो रही केले की फसल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सेहत के लिए फायदेमंद केला अब किसानों की माली हालत सुधारने में मददगार साबित हो रहा है। किसानों को केले की खेती खूब भा रही है। केले की खेती से किसानों को अच्छा फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के किसान प्रमुख रूप से धान, गेहूं व गन्ना की खेती करते हैं। कुछ सालों से किसानों को परंपरागत खेती से अपेक्षित फायदा नहीं हो रहा है। गेहूं और धान की फसलों में लागत ज्यादा लग रही है और उपज का दाम कम मिल रहा है। गन्ने की फसलों का भी यही हाल है। गन्ना मूल्य का समय से भुगतान नहीं हो पाता है। इसके चलते किसानों का इन फसलों से मोहभंग हो रहा है। ऐसे हालात में किसान दूसरे विकल्प तलाश रहे थे। ऐसे ही विकल्पों में केले की खेती भी है। किसानों को केले की खेती से काफी फायदा हो रहा है। जिले में भदैंया, लंभुआ, बल्दीराय, मोतिगरपुर, धनपतगंज, दूबेपुर समेत कई ब्लॉकों के किसान केले की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के सेवरा गांव के किसान चंद्रशेखर उपाध्याय कई साल से केले की खेती कर रहे हैं। उनका कहना है इसको बेचने में भी परेशानी नहीं होती है। व्यापारी घर से ही खरीदकर ले जाते हैं। खास बात यह है कि केले की खेती में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। केले का पौधा जुलाई माह में दो से ढाई मीटर की दूरी पर लगाया जाता है। उद्यान विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने पर केले की खेती के लिए अनुदान भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed