{"_id":"6511d66854a2620ad2003cf4","slug":"agreed-to-dms-advice-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-3204-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएम के समझाने पर माने, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएम के समझाने पर माने, किया अंतिम संस्कार
Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। जिलाधिकारी के समझाने पर सोमवार को चिकित्सक के परिजन मान गए। धोपाप घाट पर डॉ. घनश्याम का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र लंभुआ के सखौली कला निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी की शनिवार को हत्या कर दी गई थी। रविवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। देर रात तक मान-मनौवल चलता रहा। अंत में परिवार की सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस, जमीन पर तत्काल कब्जा, पत्नी को नौकरी, एक करोड़ मुआवजा, अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा बुलडोजर की कार्रवाई की मांग लिखित में स्वीकार लिए जाने पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हो गए।
छह सूत्री मांगपत्र पर जयसिंहपुर विधायक राजबाबू उपाध्याय, विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने भी हस्ताक्षर किए। इसके बाद डीएम का हस्ताक्षर होने के बाद सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया।
धोपाप घाट पर आठ वर्षीय पुत्र तत्सत ने जब चिकित्सक के शव को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घाट पर विधायकों के अलावा सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव मौजूद रहे। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने चिकित्सक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।