फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After husband's death, in-laws took both children

Sultanpur News: पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने ले लिए दोनों बच्चे

Wed, 15 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
After husband's death, in-laws took both children
विकास भवन में महिलाओं की सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा। 
सुल्तानपुर। विकास भवन में सुनवाई के दौरान बुधवार को कादीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने बिलख पड़ी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पति की मौत के बाद उसे घर में रहने नहीं दे रहे, और दोनों बच्चों को ले लिए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति का नाम आधार कार्ड समेत अन्य जगहों पर बदलवा दिए हैं। बच्चों से उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं। उसे प्रताड़ित करके गोशाला में रखा जा रहा है। बच्चों से खेती का काम करवाया जा रहा है। पूरा प्रकरण सुनने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की सुनवाई करके निस्तारण करवाने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान पेंशन, आवास, घरेलू हिंसा आदि 35 प्रकरण आए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को महिलाओं के प्रसव के बाद 48 घंटे बाद डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया। इसके पहले उन्होंने जिला कारागार, मेडिकल काॅलेज के महिला वार्ड व पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया। महिला बैरक में संरक्षित महिलाओं को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। केंद्र में भर्ती आठ बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नवीपुर निवासी आशा कार्यकर्ता किरण वर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एएसपी अखंड प्रताप, जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा, डाॅ. राधावल्लम, एडीपीआरओ मनोज यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed