{"_id":"5777f7434f1c1b0b7279bc2c","slug":"ae-and-clerk-found-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिले एई व लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिले एई व लिपिक
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल स्विचड ऑफ करना व औचक निरीक्षण में बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित रहना लघु सिंचाई के सहायक अभियंता के साथ ही कनिष्ठ लिपिक को भारी पड़ा। नाराज डीएम ने एई लघु सिंचाई व लिपिक का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनसे सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की ओर जारी आदेश के बावजूद कार्यालय में उपस्थित नहीं रहना व मोबाइल बंद रखना लघु सिंचाई के सहायक अभियंता राम पियारे राम व कनिष्ठ लिपिक संजय कुमार को भारी पड़ा। शनिवार सुबह जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत पर रिपोर्ट लेने के लिए डीएम ने जब सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आरडी राम को भेजकर ब्लॉक परिसर में संचालित लघु सिंचाई कार्यालय का औचक निरीक्षण करवाया। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता के साथ ही कनिष्ठ लिपिक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने दोनों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए सात दिन के भीतर समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। जारी आदेश में जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन