फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   advocate shot dead while irrigating his field in Sultanpur

Sultanpur: खेत की सिंचाई कर रहे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच

Mon, 09 Jun 2025 08:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 08:37 AM IST
सार

सुल्तानपुर में खेत की सिंचाई कर रहे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
advocate shot dead while irrigating his field in Sultanpur
बिलखते परिजन, महेंद्र कुमार मौर्य (52) की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई किशुनदासपुर गांव की है। गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्य (52) की हत्या हुई है। वह कादीपुर तहसील में वकालत करते थे। रविवार की शाम करीब 6:00 बजे वह घर से खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। 
विज्ञापन


परिवारीजन रात के भोजन के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे तो फोन किया गया। फोन नहीं उठा तो परिवारीजन खेत की तरफ गए। वहां उनका शव पड़ा मिला। यह देख घरवालों की चीख निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान पुलिस और परिवारीजन के बीच गहमागहमी भी हुई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। परिवारीजन से तहरीर लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed