{"_id":"6a650327d0bbeba314042b64","slug":"admissions-at-kni-ignou-open-until-july-31-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-161365-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केएनआई इग्नू में 31 जुलाई तक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केएनआई इग्नू में 31 जुलाई तक प्रवेश
Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान (केएनआई) स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश जारी हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शक्ति सिंह ने यह जानकारी दी। केंद्र पर बीए, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमकॉम, एमबीए, बीलिब जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहा है। हॉर्टिकल्चर, डेयरी टेक्नोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। बी-कीपिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, ह्यूमन राइट्स और रूरल डेवलपमेंट सहित कई प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में भी नामांकन किया जा सकता है। केएनआई इग्नू अध्ययन केंद्र करीब 65 रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित करता है।
इग्नू नौकरीपेशा लोगों और नियमित शिक्षा से वंचित अभ्यर्थियों के लिए बेहतर विकल्प है। उच्च शिक्षा जारी रखने के इच्छुक विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और नियमित पढ़ाई के साथ भी पाठ्यक्रम किए जा सकते हैं। प्रवेश इग्नू के ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र कार्यालय या मोबाइल नंबर 9450595025 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
केएनआईपीएसएस में पुनर्परीक्षा 28 को
सुलतानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंसेज (केएनआईपीएसएस) में पुनर्परीक्षा 28 जुलाई को होगी। यह स्नातक पांचवें एवं छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए को-करिकुलर पुनर्परीक्षा है। संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एनालिटिकल एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
यह पुनर्परीक्षा छात्र हित में आयोजित की जा रही है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए एवं बीएससी गृहविज्ञान के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हो सकते हैं। सत्र 2025-26 की को-करिकुलर परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों को अवसर मिलेगा। अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को भी यह मौका दिया जा रहा है।