{"_id":"60a947968ebc3e7ffd48f414","slug":"administration-takes-action-on-crack-of-road-sultanpur-news-lko5791281185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीम दरकने व सड़क टूटने का शासन ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीम दरकने व सड़क टूटने का शासन ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जिले में तीन दिनों तक लगातार हुई पहली बेमौसम बारिश में हलियापुर व कुवांसी के बीच बने अंडरपास की बीम नीचे से दरक गई। अंडर पास की रेलिंग भी पानी के बहाव में बह गई। फुटपाथ की मिट्टी बहने से किनारे गड्ढा हो गया।
इसके साथ ही सड़क बैठने से एक्सप्रेस-वे की लेपन वाली सड़क फट गई। कई और जगहों पर फुटपाथ की मिट्टी बह गई। प्रकरण की जानकारी मिलने पर शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो शासन ने एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण व जांच का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के भी आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वे कभी भी निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
प्रकरण गरमाने के बाद कंपनी के अधिकारी सकते में आ गए हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके पांड्या कहना है कि यूपीडा के अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे का जायजा ले लिया है। बारिश में मिट्टी बहना आम बात है।