फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration came down on strictness, notice to 54 Panchayat assistants

Sultanpur News: सख्ती पर उतरा प्रशासन, 54 पंचायत सहायकों को नोटिस

Tue, 12 Sep 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Administration came down on strictness, notice to 54 Panchayat assistants
सुल्तानपुर। डिजिटल क्रॉप सर्वे का विरोध करने वाले पंचायत सहायकों पर प्रशासन सख्त हो गया है। सर्वे न करने पर प्रशासन ने इनकी संविदा समाप्त करने का निर्देश डीपीआरओ को दे दिया है। जिसके बाद धड़ाधड़ नोटिस दी जा रही हैं। सोमवार को 12 के बाद मंगलवार को 54 पंचायत सहायकों को संविदा समाप्त करने की नोटिस भेजी गई है। इस कार्रवाई से पंचायत सहायक और भड़क गए हैं। उन्होंने मंगलवार को कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया और कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है।
विज्ञापन

फसल के गाटों का डिजिटल सर्वे करने का मामला जिले में गरमाता जा रहा है। पहले विरोध के बाद लेखपाल तो रजामंद हो गए, लेकिन पंचायत सहायकों ने विरोधी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने सर्वे से इंकार कर दिया है। इसके बाद भी ड्यूटी लगाने से पंचायत सहायक विरोध पर उतर पड़े हैं। दो दिन प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को पंचायत सहायकों ने अपने कार्यालय में कार्य निपटाते हुए हाथ में कालीपट्टी बांधकर प्रशासन की कार्रवाई व सर्वे का विरोध किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम सरोज व महासचिव अंकुश यादव ने कहा कि प्रशासन समस्या निस्तारण की जगह तानाशाही रवैया अपना रहा है। उधर, विरोध दबाने व सर्वे कराने के लिए प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को 54 और पंचायत सहायकों को नोटिस दी गई। यह नोटिस ग्राम पंचायत की ओर से दी जा रहीं हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि 54 पंचायत सहायकों की संविदा समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed