फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Adminisstration removed incroachment

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मचा हड़कंप

Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Adminisstration removed incroachment
डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम, सीओ और ईओ की अगुवाई में शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया। टीम ने मुख्य मार्ग पर नाली तक किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। इस दौरान शहर में अफरातफरी मची रही। दुकानदार सामान लेकर इधर-उधर भागते दिखे।
विज्ञापन

  
शहर में भीषण जाम की समस्या को देखते जिलाधिकारी योगेश कुमार ने उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्र और ईओ नगर पंचायत वीके पांडेय को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम वेद प्रकाश मिश्र, सीओ जीडी मिश्रा और ईओ वीके पांडेय की अगुवाई में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण अभियान शहर के ददन सदन तिराहा, गांधी चौक, दुर्गापुर मार्ग, सगरा, ककवा रोड, मुंशीगंज रोड, धम्मौर रोड पर चलाया गया। इन मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।


एसडीएम ने बताया कि मुख्य मार्गों के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कारवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र, विपुल मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed