{"_id":"625db0939036d64d04569587","slug":"admin-seals-hospital-without-doctor-sultanpur-news-lko626727147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल पास चला रहा हॉस्पिटल, न चिकित्सक न ही कोई संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल पास चला रहा हॉस्पिटल, न चिकित्सक न ही कोई संसाधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। सेमरी बाजार में बिना चिकित्सक के संचालित किए जा रहे अचल हॉस्पिटल पर एसडीएम ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ छापा मार दिया। छापे के दौरान हाईस्कूल पास लोग अस्पताल चलाते मिले। अस्पताल में चिकित्सक और संसाधन नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। एसडीएम ने अस्पताल के संचालक को नोटिस दी है।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेमरी बाजार में संतोष कुमार ने अचल हॉस्पिटल के नाम से प्राइवेट अस्पताल खोला है। इस हॉस्पिटल की आए दिन शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने सीएचसी प्रभारी आरके पटेल और पुलिस के साथ अचल हॉस्पिटल पर छापा मार दिया। एसडीएम के छापा मारते ही अस्पताल में मौजूद संचालक संतोष कुमार मौका पाकर फरार हो गया।
एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल पर अवैध कामों को अंजाम दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार लिखित व मौखिक रूप से की थी। सोमवार को अचल हॉस्पिटल में कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। यहां कोई डॉक्टर नहीं है। हाईस्कूल पास ही इस अस्पताल का संचालन करता है। सारी कमियों को देखते हुए अस्पताल को सील कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। अचल हॉस्पिटल के सभी अभिलेख अपूर्ण थे।