{"_id":"6711683e3072691c9f05b8b4","slug":"action-will-be-taken-against-playing-sound-more-than-40-decibels-in-peace-zone-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-120930-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शांति परिक्षेत्र में 40 डेसिबल से अधिक साउंड बजाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शांति परिक्षेत्र में 40 डेसिबल से अधिक साउंड बजाने पर होगी कार्रवाई
Fri, 18 Oct 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
घाट पर की गई बैरीकेडिंग।
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान शोभायात्रा में शांति परिक्षेत्र में 40 डेसिबल व आवासीय क्षेत्र में 45 डेसिबल से ज्यादा की ध्वनि में साउंड बजाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साउंड संचालक और पूजा समितियों के प्रति जिम्मेदारी तय कर दी है।
प्रतिमा विसर्जन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पल-पल की स्थिति की सूचना ले रहा है।
शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की भोर से गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर बनाए गए कुंड में शुरू होने के आसार हैं। ठठेरी बाजार में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के हरी झंडी दिखाने के बाद बृहस्पतिवार शाम से शोभायात्रा शुरू हो गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा सीताकुंड घाट पर पहुंचेगी। प्रशासन ने शहर में छह जोनल व 57 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ उनके विभाग के लगाए गए कर्मचारी अपनी ड्यूटी संभाल लिए हैं।
तीन-तीन शिफ्ट में अधिकारी-कर्मचारी विसर्जन में ड्यूटी करेंगे। शहर में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ल, बल्दीराय में सीआरओ बाबूराम व कादीपुर, जयसिंहपुर व लंभुआ में एडीएम वित्त एस. सुधाकरन प्रतिमाओं के विसर्जन पर नजर रखे हैं।
े