{"_id":"6a7e0ee0abe08297040eb28f","slug":"action-taken-after-20-passengers-were-found-travelling-without-tickets-on-a-single-busaction-taken-after-20-passengers-were-found-travelling-without-tickets-on-a-single-bus-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-162808-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक ही बस में 20 यात्री बिना टिकट, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक ही बस में 20 यात्री बिना टिकट, हुई कार्रवाई
Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय रोडवेज से अयोध्या जा रही अनुबंधित बस में बुधवार को अयोध्या के सचल दल ने जांच की। बस में सवार 19 यात्रियों में आठ बिना टिकट मिले। इसके बाद अयोध्या से सुल्तानपुर लौटते समय क्षेत्रीय सचल दल ने उसी बस की जांच की तो 12 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।
एक ही बस में दो बार हुई जांच में 20 यात्रियों के बिना टिकट मिलने से रोडवेज की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के आरोप में आउटसोर्स परिचालक राहुल यादव को तत्काल पद से हटा दिया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को आख्या भेजी गई है। संवाद