{"_id":"6a5138b1b9e9185a1d0a4c10","slug":"accused-summoned-from-gujarat-jail-via-video-conferencing-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160270-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गुजरात जेल से आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गुजरात जेल से आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब
Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के पुत्र से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में गुजरात की जेल में बंद सराफा डकैती कांड के आरोपी अरबाज और फुरकान को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों की रिमांड मंजूर कर ली।
कोतवाली नगर क्षेत्र के ठठेरी बाजार निवासी सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी ने 25 जून को स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार 28 अगस्त 2024 को उनके शोरूम में करोड़ों रुपये की डकैती हुई थी। जिसमें अरविंद यादव सहित कई आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने गुजरात जेल में बंद शेष दो आरोपी अरबाज और फुरकान का भी रिमांड हासिल करने में सफलता प्राप्त की।-संवाद