फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of double murder firing on police team, arrested

डबल मर्डर के आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of double murder firing on police team, arrested
सुल्तानपुर। रवनिया पश्चिम गांव में डबल मर्डर में शामिल आरोपी से पुलिस व स्वाट टीम की बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव निवासी हीरालाल यादव की गांव के ही लाल सिंह उर्फ गोरखनाथ से रंजिश चल रही थी।
इसी रंजिश में होली के दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बीच ही लाल सिंह आदि ने हीरालाल यादव पर फायरिंग की थी। फायरिंग में हीरालाल, विनोद यादव (पिता-पुत्र) और हीरालाल का भाई ननकऊ उर्फ रामकिशोर (45) घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने हीरालाल और ननकऊ उर्फ रामकिशोर (सगे भाई) को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में हीरालाल व ननकऊ की मौत हो गई थी। पुलिस वारदात में शामिल पांच लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि लाल सिंह फरार चल रहा था। लाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसपी शिवहरी मीणा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि लाल सिंह क्षेत्र में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ कुड़वार और स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव टीम के साथ बुधई राम के मकान की तरफ जा रहे थे। तभी लाल सिंह उन्हें दिख गया। पुलिस को देखते ही लाल सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर और कारतूस के साथ ही खोखा भी बरामद किया है। एसओ कुड़वार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिले के साथ ही पड़ोसी जिले के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed