फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused of becoming Panchayat assistant with the help of fake documents, case registered

Sultanpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे पंचायत सहायक बनने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of becoming Panchayat assistant with the help of fake documents, case registered
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। फर्जी दस्तावेज के सहारे पंचायत सहायक बनने के आरोप के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रवनिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने सिविल जज के यहां वाद दायर किया था। आरोप था कि गांव की अंशू जोरिया ने कूट रचित दस्तावेजों के सहारे पंचायत सहायक की नौकरी पा ली है। अंशू ने आवेदन के साथ शपथ पत्र देकर कहा था कि वह न पढ़ाई कर रही हैं, न कोई नौकरी। जन सूचना के तहत मांगी गई जानकारी में पता चला कि वे बीएससी की छात्रा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सहायक पद पर तैनाती में पिता का नाम मस्तराम लिखा है। राशन कार्ड में पिता का नाम हर्ष राम दर्ज करवाकर राशन योजना का लाभ ले रही हैं। जयसिंहपुर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed